Header Ads

Header ADS

पंजाब में बाढ़: पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की

 


चंडीगढ़। 

पंजाब में हो रही बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की। उन्होंने पंजाब में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। दरअसल पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 29 लोगों की जान जा चुकी है और 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा करीब तीन लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

चीन से दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पैदा हालात पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन किया। उन्होंने मान को राज्य को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आश्वासन दिया है।
 
पंजाब में विनाशकारी बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक पठानकोट जिले में हुई है। इसके अलावा 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक एक अगस्त से शुरू होकर एक महीने की अवधि में राज्य के 23 में से 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

No comments

Powered by Blogger.