Header Ads

Header ADS

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

 


नई दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक लगभग 25 मिनट चली। बाहर आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मान ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री के सामने बाढ़ से हुए भारी नुकसान की पूरी स्थिति रखी। CM मान ने बताया, “मैंने कहा कि 1600 करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरा हैं। इस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया कि यह सिर्फ टोकन मनी थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब को और मदद दी जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.