Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद की पत्नी को डीएसपी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

रायपुर। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. 9 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में आकाश राव गिरेपूंजे शहीद हो गये थे.

मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया

मीडिया कर्मियों को सम्मान राशि 20 हजार रूपए प्रतिमाह

मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 10 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रूपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी.

No comments

Powered by Blogger.