चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के लिए 4700 टिकटों की बुकिंग
देहरादून।
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के लिए शुक्रवार को 4700 टिकटों की बुकिंग की गई। आईआरसीटीसी ने 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला। शाम तक अधिकतर टिकट बुक हो चुके थे। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा की काफी मांग है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग एक सप्ताह के लिए खोली गई है। जिसमें 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। 12 बजे से देर शाम तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अलग-अलग तिथियों में 4700 टिकट बुक किए गए। प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित सीट के अनुसार अभी 300 सीटों की बुकिंग शेष बची है।
.jpg)
No comments