बारिश और जलभराव से हरियाणा के 2,455 गांव प्रभावित, सीएम सैनी के अधिकारियों को निर्देश
चंडीगढ़ ।
बारिश और जलभराव से हरियाणा के 2,455 गांव प्रभावित हैं। वीरवार तक सात लाख 28 हजार 876 एकड़ फसल प्रभावित हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य में कोताही न बरती जाए। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल पहुंचाया जाए और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित इलाकों में जाएं और संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए रोकथाम के तत्काल कदम उठाएं।
.jpg)
No comments