Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 2 नक्सली ढेर, दूसरी बड़ी कामयाबी मिली

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया. 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को ये दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार को गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था.

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस अभियान के दौरान सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई. अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं. साथ ही मौके से 303 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं.

No comments

Powered by Blogger.