Header Ads

Header ADS

हिमाचल प्रदेश को 11 वर्षों में मोदी सरकार से मिली 54,662 करोड़ की सहायता

 


शिमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने  दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में हिमालयी राज्यों से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल प्रदेश को पिछले 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार से 54,662 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिली है व विकसित भारत महायज्ञ में सिर्फ़ हिमाचल नहीं बल्कि समस्त हिमालयी राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारत की विकास यात्रा को एक नई गति देने व विश्वपटल पर एक नये भारत की छवि निर्माण का काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और हम इस संकल्प की दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।विकसित भारत के इस महायज्ञ में हिमालय के राज्यों की बड़ी भूमिका होने वाले है जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। 

No comments

Powered by Blogger.