Header Ads

Header ADS

फिर चर्चा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राजस्थान विधानसभा से मांगी पेंशन

 


नई दिल्ली 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवेदन किया है। धनखड़ 1993 में कांग्रेस के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे। विधायक रहने के नाते अब उन्हें विधानसभा से पेंशन का अधिकार है।धनखड़ इस समय 74 वर्ष के हैं। नियमों के अनुसार उन्हें राजस्थान विधानसभा से करीब 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। 

राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी और तिहरी पेंशन की व्यवस्था है। यानी, यदि कोई व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों रह चुका है तो उसे दोनों पदों की पेंशन का लाभ मिलता है। यही कारण है कि कई पूर्व नेता एक साथ अलग-अलग पदों की पेंशन उठाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्टि की है कि धनखड़ का पेंशन आवेदन विधानसभा को प्राप्त हो गया है और उस पर प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। अपने पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को इस्तीफे की वजह बताया था। उनके इस कदम से देश की राजनीति में हलचल मच गई थी क्योंकि उनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था।

No comments

Powered by Blogger.