गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के तलाक की ख़बरों पर ब्रेक , वकील ने बताया अफवाह
मुंबई।
बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार तलाक की अफवाह फैल रही हैं. अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा का बयान सामने आया है।
गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने एक चैनल से बातचीत में तलाक की अटकलों को खारिज किया है. उन्होंने दो टूक कहा- कोई मामला नहीं है, सब कुछ सुलट रहा है, लोग बस पुराने मुद्दों को उठा रहे हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस गणेश चतुर्थी पर आप सबको एक साथ देखेंगे, आपको घर आना चाहिए.’ यह बयान तलाक की अफवाहों पर पानी फेरने वाला है।
.jpg)
No comments