Header Ads

Header ADS

मुरैना में जीएचटू सोलर लिमिटेड की हाइड्रोजन निर्माण इकाई का भूमिपूजन

 


 मुरैना अब कृषि के साथ औद्योगिक हब के रूप में भी उभर रहा  -  मुख्यमंत्री यादव

मुरैना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुरैना जिले के पिपरसेवा में जीएचटू सोलर लिमिटेड की हाइड्रोजन निर्माण इकाई का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की नई विकास यात्रा की नींव रखेगी और जिले को औद्योगिक मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगी।  मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मुरैना अब केवल कृषि प्रधान जिला नहीं रहा बल्कि औद्योगिक हब के रूप में भी उभर रहा है। चंबल की उपजाऊ भूमि ने सदैव किसानों का सहारा बनी है और अब यह टिकाऊ उद्योगों का भी आधार बनेगी।

 उन्होंने उल्लेख किया कि मुरैना की गजक आज वैश्विक स्तर पर मशहूर है और मितावली मंदिर का स्थापत्य देश की संसद के पुराने भवन के डिजाइन का प्रेरणास्रोत रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि इस परियोजना में कोरिया और ब्रिटेन की अग्रणी कंपनियां तकनीकी सहयोग कर रही हैं। निकट भविष्य में यहां से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में मील का पत्थर साबित होगा।

20 लाख से अधिक किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे सोलर पावर पंप 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों को सम्मान और सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.