राहुल गांधी के सामने लगे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे
छपरा
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान छपरा में राहुल गांधी के सामने ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए. यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने वालों ने राहुल गांधी को काले झंडे भी दिखाए . दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में आज यानी शनिवार को कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा सारण में पहुंची. यहां अखिलेश यादव भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ शामिल हुए.
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार थे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया. तभी नीचे खड़ी भीड़ से नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इतना ही नहीं, नारे लगाने वालों ने राहुल गांधी को काले झंडे भी दिखाए.
.jpg)
No comments