Header Ads

Header ADS

सभी धर्माचार्य अपनी ऊर्जा, विद्वत्ता, तप, तेज एक-दूसरे को मिटाने में खर्च न करके-  पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 

 


मुंबई। 

महाराष्ट्र के बागेश्वर बालाजी सनातन मठ (मुंबई) में गणेश उत्सव मनाने आए बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश के शंकराचार्यों सहित सभी सनातन धर्माचार्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी पूज्य अपनी ऊर्जा, विद्वत्ता, तप, तेज और भजन एक-दूसरे को मिटाने में खर्च न करके, सनातन को बढ़ाने में लगाएं। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आदरणीय शंकराचार्य जी हमारे बहुत प्रिय हैं। भले ही वे हमें दो दिन गालियां दें, वह उनके वचन हमारे लिए आशीर्वाद समान हैं। 

शास्त्री ने कहा कि श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज सहित चारों शंकराचार्य, पुजारी, शारदा मठ, दक्षिण श्रृंगेरी और देश के सभी जगद्गुरु एवं कथा वाचकों अब समय आ गया है कि सब एक स्थान और एक मंच पर बैठें। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान कहा कि एक-दूसरे के छत्र के नीचे नहीं, बल्कि सनातन के छत्र के नीचे बैठकर देश और सनातन को बचाने का संकल्प लें। विवाद छोड़ें और संवाद का रास्ता चुनें, तभी भारत बड़े संकटों से बच पाएगा।

No comments

Powered by Blogger.