Header Ads

Header ADS

राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायतों के आम चुनाव की घोषणा जल्द , चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी

 


जयपुर। 

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय के चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी किया है. इसके तहत 49 नगरीय निकाय और पंचायतों के आम चुनाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. माना जा रहा है कि अब जल्द ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है. निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण करवाए. सभी जिला परिषद क्षेत्रों की मतदाता सूची बनवाई जाएगी. इसके लिए 1 मई 2025 को संदर्भ तारीख माना गया है .

आदेश के अनुसार, राजस्थान में 6 हजार 759 पंचायतों का कार्यकाल जनवरी 2025 में, 704 पंचायतों का कार्यकाल मार्च में और 3487 पंचायतों का कार्यकाल सितम्बर व अक्टूबर में पूरा होने वाला है. इन सभी पंचायतों में चुनाव करवाए जाना प्रस्तावित है. 25 सितम्बर तक प्रारूप मतदाता सूची बनाने की अंतिम तिथि दी गई है. 29 अक्टूबर तक मतदाता सूचियों का अंतिम रूप से प्रकाशन होगा. वहीं, नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन 3 नवंबर को होगा.

राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त को हाई कोर्ट के आदेश के बाद कहा था, निकाय चुनाव के लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे. आज इस आदेश में हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से हाई कोर्ट की एकल पीठ के फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी गई है. इसके लिए आज सुनवाई होनी थी. हालांकि, आज सुनवाई नहीं हो सकी. इस मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को नियमित खंडपीठ में होगी.

No comments

Powered by Blogger.