Header Ads

Header ADS

विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित , सत्र में आठ विधेयक पारित

 


भोपाल। 

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। सत्र में आठ विधेयकों  को पारित किया गया।  सत्र के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में इस सत्र को सफल और सारगर्भित बताया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल 8 बैठकें आयोजित की गई, जिनमें विधायी, वित्तीय और लोक महत्व के कई कार्य पूरे किए गए।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र की समाप्ति पर कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि यह सत्र आखिरी क्षण तक सार्थक और प्रभावशाली रहा, जिसमें सरकार ने कई अहम विधेयकों पर चर्चा करते हुए उन्हें पारित करवाया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, सभी मंत्रियों और समस्त विधायकों को धन्यवाद दिया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने इस मानसून सत्र में जो तय किया था, वह बेहतर ढंग से पूरा हुआ। जनकल्याणकारी बजट को मंजूरी दी गई और राज्य के सभी क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। 

No comments

Powered by Blogger.