Header Ads

Header ADS

सीएम नीतीश कुमार का शिक्षकों के हित में फैसला , 3 जिलों का मिलेगा विकल्प

 


पटना: 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों के हित में फैसला लेते हुए शिक्षकों के जिला हस्तांतरण को लेकर शिक्षा विभाग को बड़ा निर्देश दिया है. जिसके तहत अंतर जिला स्थानांतरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प लिया जाएगा. इसके बाद इन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा.

 सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं. इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अंतर जिला स्थानांतरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाए. जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाए.

No comments

Powered by Blogger.