Header Ads

Header ADS

बेरोजगार युवक के बैंक खाते में आ गए 11.13 लाख करोड़

 


ग्रेटर नोएडा ( उप्र )

ग्रेटर नोएडा के दनकौर के निवासी दिलीप उस समय हैरान रह गए जब उनके खाते में 14 अंकों की रकम जमा हो गई। हालांकि, उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं चली। एक अगस्त को, 20 वर्षीय दिलीप को एक संदेश मिला कि उनके बैंक खाते में 11.13 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बेरोजगार दिलीप दौड़े-दौड़े अपने बैंक गए, जहां उन्हें बताया गया कि यह अप्रत्याशित धनराशि नावी यूपीआई ऐप में हुई गड़बड़ी के कारण जमा हुई और उनके खाते में अब भी एक भी पैसा नहीं है। 

दिलीप ने दो महीने पहले ही एक निजी बैंक में खाता खुलवाया था। उनके माता-पिता नहीं हैं।व्यक्ति द्वारा अपनी दिवंगत माँ के बैंक खाते में एक बड़ी रकम-एक ट्रिलियन रुपये जमा होने की खबर सामने आने के एक दिन बाद, कोटक महिंद्रा बैंक ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। 

No comments

Powered by Blogger.