Header Ads

Header ADS

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, मिलेगी सुविधाए : मुख्यमंत्री


 
उज्जैन। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में कहा कि मछली पालन अब सिर्फ पारम्परिक कार्य नहीं, एक आधुनिक उद्योग है। इसमें निवेश बढ़ेगा, उत्पादन बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।  प्रदेश में भी मछुआ कल्याण बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं संचालित हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार का लाभ दे रही है। मछली पालन भी एक उद्योग है, इसे भी अन्य  उद्योगों की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी।  सरकार मत्स्य पालन के लिए मछुआरों को अनुदान देगी।   


उन्होंने कहा कि भोपाल में 40 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक एक्वा पार्क (मछलीघर) का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 22 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 453 स्मार्ट फिश पार्लर का भूमि-पूजन और इंदिरा सागर बांध में लगभग 92 करोड़ लागत से 3360 केज परियोजना का वर्चुअल भूमि-पूजन भी किया।

No comments

Powered by Blogger.