Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढहने से 2 पर्यटकों की मौत, 12 लापता

 


पुणे। 

महाराष्ट्र के पुणे जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह गया। इस घटना में करीब 24 पर्यटक बह गए हैं, इनमें से करीब 12लोगों को नदी में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो पर्यटकों की मौत हो गई है। 12 सैलानी अभी भी लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इंद्रायणी नदी का पुल ढह जाने से कई लोगों के बह जाने की प्राथमिक जानकारी मिली है। इस घटना में कुछ लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर जिलाधिकारी की टीम मौजूद हैं और मौके पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। इस पुल को खतरनाक घोषित करके पुल पर न जाने की चेतावनी भी दी गई थी। आज रविवार होने से पुल पर अधिक लोग पहुंचे थे, इससे पुल ढ़ह गया।

पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुख व्यक्त किया

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे के तलेगांव में इंद्रायणी नदी पर स्थित पुल के गिरने से तेज बहाव में पर्यटकों के डूबने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है।

No comments

Powered by Blogger.