बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन
मुंबई
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन हो गया है। अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर 90 साल की थीं और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को शाम 5.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। सितंबर के महीने में अनिल कपूर की मां अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली थीं। लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। निर्मला के 3 बेटे अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर हैं। तीनों फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम है। बोनी कपूर एक दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही संजय कपूर भी अपने समय के हीरो रहे है। अनिल कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और सैकड़ा भर से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
No comments