Header Ads

Header ADS

मंडला जिले की शुचि उपाध्याय का भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम में चयन

 


मंडला। 

मध्य प्रदेश की बेटी शुचि उपाध्याय का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है. मंडला की शुचि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में दिखाएंगी अपना दम. बीसीसीआई ने शुचि का सिलेक्शन ऑलराउंडर के तौर पर किया है. वे गेंद और बल्ले से कमाल करेंगी. शुचि उपध्याय मध्य प्रदेश के मंडला के उदय चौक इलाके की रहने वाली हैं. 19 वर्षीय शुचि उपाध्याय के पिता सुधीर उपाध्याय पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां सीमा उपध्याय शिक्षक हैं. शुचि उपध्याय 2 बहनों में छोटी हैं. उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा मंडला से हासिल की है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला की बेटी शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यादव ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए आनंद का विषय है कि प्रदेश की बिटिया का भारतीय टीम में चयनित हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शुचि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। 

No comments

Powered by Blogger.