Header Ads

Header ADS

खंडवा जिले में कुएं में जहरीली गैस बनने से 8 लोगों की मौत

 


खंडवा। 

खंडवा जिले में कुएं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम को छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। दरअसल गांव में ग्रामीण पुराने एक कुएं की सफाई करने उतरे थे. इसमें गणगौर माता की मूर्ति का विसर्जन करना था, लेकिन दम घुटने से आठ लोगों की मौत हो गई। 

दरअसल कुएं के बगल से नाली निकली है। उसी के रास्ते गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है, जिस वजह से कुआं दलदल बन गया है। इसी की सफाई के लिए 8 लोग नीचे उतरे थे। जहरीली गैस बनने से इन लोगों का दम घुटने लगा। जिससे सभी की मौत हो गई। मृतकों में राकेश पिता हरी, वासुदेव पिता आसाराम, अर्जुन पिता गोविंद, गजानंद पिता गोपाल, मोहन पिता मंसाराम, अजय पिता मोहन, शरण पिता सुखराम, अनिल पिता आत्माराम हैं।

क्रेन की मदद से निकाले सभी शव

कुएं में गए 8 लोगों के बाहर नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. फिर छैगांव माखन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद एंबुलेंस और क्रेन भी घटनास्थल पर आई ,जिसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने क्रेन के जरिये कुएं से सभी के शव निकाले.

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में हुई दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।


No comments

Powered by Blogger.