Header Ads

Header ADS

भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की शरारती साजिश -रविशंकर प्रसाद

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को हिंडनबर्ग रिसर्च की ताजा रिपोर्ट को अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर और कांग्रेस पार्टी के बीच की मिलीभगत और साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के छोटे निवेशकों ने भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की शरारती साजिश का करारा जवाब दिया है।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह पूरा मामला कांग्रेस पार्टी और हिंडनबर्ग की मिली जुली साजिश है। इससे पहले जो आरोप लगाया गया था, वह सफल नहीं हो पाया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इंक्वायरी हुई, जब सेबी ने हिंडनबर्ग को जुलाई में नोटिस किया कि आप जवाब दीजिए, तब फिर यह काउंटर शुरू किया गया।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भारत के पूंजी निवेशकों का हित कर रहे हैं या फिर अहित कर रहे हैं? मुझे गर्व है कि भारत के पूंजी निवेशकों पर क्योंकि वह जरा भी भड़के नहीं। उनको पीएम मोदी की अगुवाई में भारत की आर्थिक विकास की पूरी कहानी पर विश्वास है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल

सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स ने 300 से ज्यादा अंकों की छलांग के साथ ओपनिंग शुरू की। बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौटे। जबकि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से सेबी पर लगाए गए आरोप के बाद यह दावा किया जा रहा था कि घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि दावे के अनुसार घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ शुरू तो हुआ लेकिन इसने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली और उसने संभलते हुए 300 से ज्यादा अंक की वृद्धि दर्ज कर ली।

No comments

Powered by Blogger.