Header Ads

Header ADS

शिवराज ने किया रोड शो , भांजी ने भेंट किया गुल्लक, क्रिकेट की पिच पर आजमाया हाथ

 



 
विदिशा। सूर्यप्रभात 
 
 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विदिशा के रेहटी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सलकनपुर मंदिर पहुंच कर माँ विजयासन की पूजा-अर्चना की, वही भैरूंदा में खेल परिसर का उद्घाटन कर क्रिकेट की पिच पर हाथ भी आजमाया।  इस दौरान 
मध्यप्रदेश के मामा के रूप में जाने वाले शिवराज को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक भांजी ने पैसों से भरा गुल्लक भेंट किया। 



जनता को मुझसे प्यार ,चुनाव लड़ने के लिए दे देती है गुल्लक  

चौहान ने इस दौरान कहा कि, विदिशा मेरा परिवार है, हमारे बीच नेता और जनता के नहीं बल्कि परिवार के रिश्ते हैं। यही वजह है कि, जनता मुझसे प्यार करती है और चुनाव लड़ने के लिए मुझे अपने गुल्लक तक दे देते हैं। जनता का एक रूपया भी मेरे लिए किसी दौलत से कम नहीं है। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम को बुधनी क्षेत्र की महिलाओं, भांजे, भांजियों सहित क्षेत्रवासियों ने 10, 20, 50 और 100 रुपए दिए थे।

मोदी  अद्भुत नेता हैं

पूर्व सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत नेता है, युग पुरुष हैं और उनके नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध, विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए अपनी तरफ से हम जो प्रयत्न कर सकते हैं वो करेंगे और गिलहरी की तरह भूमिका निभाएंगे। सम्पूर्ण विकसित भारत बने और भारत पूरी दुनिया को दिशा दिखाए।

राहुल और खरगे पर साधा निशाना 

राहुल जी और खरगे जी के  नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव पर चुनाव हारती चली गयी। थोड़ा उँगलियों पर हिसाब लगाइए 2013 से अब तक कांग्रेस लगभग 50 से अधिक चुनाव हार चुकी है। कई पुराने मुख्यमंत्री, बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं, खड़गे जी, अब आप ही बताइए कि राहुल जी और आप दोनो मिलकर महात्मा गांधी जी के कथन "आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए" की पूर्ति कर रहे हैं या नहीं ?

No comments

Powered by Blogger.