Header Ads

Header ADS

पीएम मोदी ने समझाया, कश्मीर से कमल का कनेक्शन बहुत पुराना


श्रीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बख्शी मैदान में एक बड़े रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कश्मीर से कमल और क्रिकेट का कनेक्शन भी बतला दिया। साफ तौर पर मोदी ने यह दावा कर दिया कि कमल का कनेक्शन कश्मीर से बहुत पुराना है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अपनी बातों-बातों में कश्मीर के लोगों से इस बात का आह्वान कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कमल के फूल को ही वोट देना चाहिए। भाजपा जम्मू में तो अच्छा प्रदर्शन करती हैं लेकिन कश्मीर में आज भी वह संघर्ष करती हुई दिखाई दे जाती है। ऐसे में मोदी को उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में किया जा रहे विकास कार्यों के बाद भाजपा को राज्य में बढ़त मिलेगी। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एशोसिएशन के लोगो में भी कमल है। ये सुखद संयोग है या कुदरत का कोई इशारा कि भाजपा का चिन्ह भी कमल  है .

भीड़ को देखकर भाजपा उत्साहित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल हुए भीड़ को देखकर भाजपा उत्साहित नजर आ रही है। भाजपा को उम्मीद है कि अब घाटी में भी उसकी पकड़ मजबूत हुई है। यह कहीं ना कहीं पार्टी के लिए सुखद संकेत है। लेकिन सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या यह भीड़ वोटो में तब्दील होगी? 2019 में भाजपा ने उधमपुर और जम्मू लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। लेकिन बारामुला, श्रीनगर और अनंतनाग में उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में कुछ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।



कश्मीरी युवा नाजिम नजीर के लिए यह सपने सच होने जैसा पल

कश्मीरी युवा नाजिम नजीर के लिए यह सपने सच होने जैसा पल था जब प्रधानम΄त्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल उनके साथ एक सेल्फी ली बल्कि उन्हे΄ अपना दोस्त भी कहा। नजीर ने एक सफल मधुमखी पालन इकाई स्थापित की हुई है। वह उन युवाओ΄ मे΄ से एक थे जिन्हे΄ बख्शी स्टेडियम मे΄ प्रधानम΄त्री की सार्वजनिक रैली के बाद मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिला था। ्प्रधानम΄त्री ने बाद मे΄ नजीर के साथ ली गई सेल्फी को पोस्ट करते हुए एक ट्वीट भी किया। प्रधानम΄त्री ने की गई पोस्ट मे΄ कहा, मेरे दोस्त नजीर के साथ एक यादगार सेल्फी। मै΄ उनके अच्छे काम से बेहद खुश हू΄। जनसभा के बाद उन्हो΄ने एक सेल्फी का अनुरोध किया और मुझे उनसे मिलकर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासो΄ के लिए मेरी शुभकामनाए΄। पुलवामा जिले के युवा लडक़े के प्रयासो΄ की सराहना करते हुए प्रधानम΄त्री ने कहा कि वह मधुमखी पालन से क्षेत्र मे΄ मीठी क्रा΄ति लाए है΄। मोदी ने नजीर की कहानी सुनने के बाद कहा कि हमने हरितक्रा΄ति और श्वेत क्रा΄ति के बारे मे΄ तो सुना था, लेकिन आप मीठी क्रा΄ति लेकर आए है΄। नजीर ने कहा कि उन्हो΄ने शौक के तौर पर दो बसो΄ मे΄ मधुमखी पालन शुरू किया था, लेकिन जल्द ही बसो΄ की स΄ख्या 25 तक बढ़ाने के लिए एक सरकारी योजना का लाभ उठाया। उन्हो΄ने कहा कि मधुमखी पालन से सबसे पहले मै΄ने 75 किलोग्राम शहद निकाला, जिससे मै΄ने 60,000 रुपये कमाए। इसके बाद मै΄ने प्रधानम΄त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत पा΄च लाख रुपये का ऋण लिया और मधुमखी पालन के लिए 200 और बसे जोड़े। 


No comments

Powered by Blogger.