Header Ads

Header ADS

जंगलराज लाने वालों ने अपने परिवार की ही चिंता की, वे फलते फूलते रहे

 


बिहार में पीएम मोदी का लालू यादव पर निशाना 

पटना। 

 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जब जंगलराज आया तब पलायन काफी बढ़ गया। जंगलराज लाने वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। बिहार के युवा अपने परिवार की चिंता में बाहर के राज्य में नौकरी करने गए और यहां एक ही परिवार फलता-फलता रहा।  बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। जंगलराज के परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। यह एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे लाया। बिहार के युवा दूसरे राज्य जाकर नौकरी करते हैं। यहां एक ही परिवार फलता-फूलता रहा। किस तरह नौकरी के बदले जमीनों की लूट की गई, उनपर कब्जे किए गए, यह पूरे बिहार ने देखा। क्या ऐसे लोगों को माफ किया जा सकता है क्या?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन्हें तो परिवार के अलावा कुछ दिखता भी नहीं। यह परिवारवादी बरौनी की फैक्ट्री भी बंद कर रहे थे और यही श्रीराम मंदिर बनने से रोक रहे थे। परिवारवादी लोग ही भगवान राम को टेंट में रखना चाहते थे। अब यही परिवारवादी मुझसे मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। जवाब आप सब, पूरा देश दे रहा है। सब तो कह रहे हैं- हम बानी मोदी के परिवार... हम हैं मोदी के परिवार।" 

No comments

Powered by Blogger.