Header Ads

Header ADS

पंचमुखी सरकार के दर्शन करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज

 


भोपाल। सूर्यप्रभात 


भारत के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य गुरुदेव  अनिरुद्ध आचार्य महाराज राजधानी के अयोध्या बायपास रोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान दुर्गा मंदिर में आचार्य पंडित केशव शास्त्री के एक छोटे से आग्रह पर पंचमुखी सरकार के दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ में बटेश्वर भागवत संस्थान के संस्थापक अंकित बटुक महाराज भी पंचमुखी सरकार  के दर्शन किए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य गुरुदेव अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने पंचमुखी सरकार मंदिर में मौजूद सभी आचार्यों और परिजनों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की प्रार्थना प्रभु से की। गौरतलब है कि राजधानी के केंद्रीय जेल परिसर में कैदियों के जीवन स्तर सुधार के लिए भागवत कथा का आयोजन अनिरुद्ध आचार्य महाराज के सानिध्य में किया गया है। उसी में शामिल होने आचार्यश्री राजधानी पधारे हैं।

No comments

Powered by Blogger.