Header Ads

Header ADS

राहुल, तेजस्वी का परिवार देश की सम्पत्ति हड़पने वालों का परिवार", सुशील मोदी का हमला


पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांध और तेजस्वी यादव का परिवार देश की सम्पत्ति हड़पने वालों का परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि न रेलवे का निजीकरण होगा, न देश की कोई सम्पत्ति बेची गई।
सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता पशुओं का चारा, सड़क निर्माण का अलकतरा और गरीबों की जमीन तक हड़प गए। लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते रेलवे की हजारों नौकरियां आउट सोर्स कर दीं। जो लोग वर्षों से देश को सचमुच बेच रहे थे,  उन्होंने अपनी सम्पत्ति बचाने के लिए इंडी गठबंधन बना लिया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एयर इंडिया सहित घाटे वाली दस कंपनियों में विनिवेश कर जनता के लिए 69,412 करोड़ रुपए जुटाए गए। क्या यह देश बेचना है? क्या ये पैसे किसी व्यक्ति विशेष की जेब में गए?


No comments

Powered by Blogger.