Header Ads

Header ADS

यह लोग पहले भी विधायक को पैसा देते रहे है, मुझे एक करोड़ भी दोगे तो भी अवैध काम करने नहीं दूंगा

 


मेडिकल संचालक के आरोप पर बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार 

भोपाल / रतलाम। सूर्यप्रभात 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मोटरसाइकिल द्वारा रतलाम जिले के सैलाना से भोपाल तक की यात्रा के बाद सुर्ख़ियों में आए भारत आदिवासी पार्टी के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार  एक बार फिर सुर्ख़ियों में है।  कमलेश्वर डोडियार पर मेडिकल संचालक तपन राय ने एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद  डोडियार  ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि अवैध काम करने वाले यह लोग पहले भी विधायक को पैसा देते आए है। हर महीने के हिसाब से पैसा देकर यह काम करते रहते है। ऐसे काम करके यह लोग बहुत मुनाफा कमाते है और इससे क्षेत्र के लोगो को नुकसान होता है। जिसने आरोप लगाया है ,वह डॉक्टर नहीं है, इसके लिए डिग्री की आवश्यकता होती है। डोडियार ने कहा कि यह  (मेडिकल स्टोर संचालक)  4 दिन पहले मेरे पास 20 लाख रुपए लेकर आया था और काम करते रहने के लिए निवेदन कर रहा था। मैंने उससे कहा मुझे एक करोड़ भी दोगे तो भी मै क्षेत्र में अवैध काम करने नहीं दूंगा। 

मेडिकल संचालक ने 1 करोड़ मांगने के आरोप लगाए

  मामले में मेडिकल संचालक ने वीडियो जारी कर विधायक पर परेशान करने और 1 करोड़ मांगने के आरोप लगाए हैं।  एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि विधायक डोडियार ने उन्हें 19 तारीख को उनके बंगले पर बुलाया था। वह अपने अंकल को भी साथ लेकर गए थे। परंतु उन्होंने वहां पर उनको बाहर खड़ा करवा दिया। मेरी तलाशी लेकर मोबाइल आदि बाहर रखवा दिए थे। इसके पश्चात मेरी डिग्री और मेडिकल स्टोर आदि के बारे में बातचीत की।



विधायक ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों को बुलाया

बता दे कि  विधायक कमलेश्वर डोडियार शुक्रवार को बाजना में एक डॉक्टर के यहां पहुंचे और कार्रवाई के लिए अधिकारियों को बुलाया। विधायक का कहना है कि वहां इसलिए गए थे क्योंकि वहां पर अवैध काम होते हैं। बिना किसी डिग्री के डॉक्टर इलाज कर रहा था। उसके पास कोई भी डिग्री नहीं है। ऐसे गलत काम करने वालों को मेरे क्षेत्र में नहीं रहने दूंगा। 

 


No comments

Powered by Blogger.