Header Ads

Header ADS

सीएपीटी में यातायात प्रौद्योगिकी विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

 


कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य जीरो डेथ विजन है- अनिल किशोर यादव 


भोपाल। सूर्यप्रभात 

केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल में यातायात प्रौद्योगिकी विषय पर छठवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  सम्मेलन का शुभारंभ लाइफलाइन फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री डॉक्टर सुब्रतो दास  द्वारा किया गया।  इस सम्मेलन में यातायात क्षेत्र में परिवहन इंजीनियरिंग से संबंधित विषयों पर वर्तमान समय में बढ़ते हुए यातायात के सफल एवं सुरक्षित संचालन में नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग पर एक विस्तृत श्रृंखला को उठाने और चर्चा करने का अवसर प्रदान किया गया है।  सड़क सुरक्षा ,यातायात प्रबंधन, यातायात के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं ,आकस्मिक आपदा आदि से निपटने के  उपाय पर भी विषय विशेषज्ञों द्वारा मंथन किया गया है। 

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल के निदेशक अनिल किशोर यादव ने कहा कि कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य का मूल विषय जीरो डेथ विजन है। इसमें एक्सीडेंट से होने वाली मृत्यु की संख्या को कम से कम करते हुए जीरो की तरफ बढ़ने का उद्देश्य रखा गया है। इसके लिए जो जरूरी टेक्नोलॉजी है ,उसके विशेषज्ञ लोग देशभर से आए डेलीगेट्स को अवगत कराने के लिए यह सम्मेलन का आयोजन किया गया है । इस सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों ,विद्वानों, शोधकर्ताओं शिक्षाविदों, पेशेवर छात्र और गैर सरकारी संगठनों को राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल विषयों की सूची में संबंधित किसी भी मुद्दे पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है

क्या है सीएपीटी 

केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी  (सीएपीटी)  देश के सभी राज्यों के पुलिस, अभियोजन ,कारागार सेवा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। गृह मंत्रालय ने विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय सम्मेलनों के माध्यम से यातायात प्रबंधन प्रणालियों और बेहतर यातायात प्रौद्योगिकी विकास, उसके क्रियान्वयन तथा आधुनिकीकरण के उद्देश्य से भोपाल में राष्ट्रीय यातायात प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना की है। 

No comments

Powered by Blogger.