Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र में शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा

 


सांगली ( महाराष्ट्र)

मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां राजा की पत्नी सोनम पर ही राजा की हत्या का आरोप है। इस बीच महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसी ही घटना घटी है। जहां शादी के 15 दिन बाद ही एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और पति की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय राधिका और 53 साल के अनिल के बीच 10 जून की देर रात झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। 

No comments

Powered by Blogger.